Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

ईरान का ट्रंप को खौफनाक अल्टीमेटम: सरकारी टीवी पर जारी किया ‘डेथ वारंट’, लिखा— इस बार गोली सीधे पार होगी

अमेरिकी हमले के खतरे के बीच ईरान की सरकारी टीवी ने एक फुटेज प्रसारित किया है. इस फुटेज में डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने का सीन है. यह फुटेज साल 2024 का है, जब डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया में चुनाव प्रचार कर रहे थे. इस हमले में उनके कान के पास एक गोली लगी थी, लेकिन वे आखिर में बच गए थे.

ईरान की सरकारी टीवी ने फुटेज के साथ एक कैप्शन भी चलाया है, जिसमें कहा गया है कि इस बार गोली निशाने से नहीं चूकने वाली है. यानी अब अगर हमला होता है तो ट्रंप बच नहीं पाएंगे. यह फुटेज खूब वायरल हो रहा है.

पहले भी मारने की कोशिश का दावा

जुलाई 2025 में अमेरिका के वरिष्ठ पत्रकार टर्कर काल्सन से बात करते हुए रिपब्लिन सीनेटर टेड क्रूज ने दावा किया था कि ईरान ट्रंप को कई बार मारने की कोशिश कर चुका है. टेड के मुताबिक ईरान चाहता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति को मारकर तेहरान यह साबित कर सके कि उसके पंजे से कोई भी बाहर नहीं है.

क्रूज के दावे से पहले फरवरी 2025 में ट्रंप ने भी ईरान को लेकर एक बयान दिया था. इस बयान में ट्रंप ने कहा था- अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उन्होंने ईरान राज्य के विनाश का आदेश दिया है.

बवाल को लेकर ट्रंप और ईरान आमने-सामने

ईरान में महंगाई को लेकर पूरे देश में बवाल मचा है. खामेनेई सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. विरोध दबाने के लिए सरकार ने सख्त एक्शन लेने की बात कही है. वहीं ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान सख्त एक्शन लेता है तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक ईरान में अत्याचार को हम चुपचाप नहीं देख सकेंगे. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ईरान पर हमला करने के लिए वाशिंगटन से लेकर तेल अवीव तक कई दौर की हाईलेवल मीटिंग हुई है.जून 2025 में भी परमाणु हथियार बनाने के मसले पर अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.