Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

अमृतसर में ठंड का कहर, रेल गाड़ियों की रफ्तार पर लगी ब्रेक, विजिबिलिटी जीरो

अमृतसर: मौसम के बदले मिजाज के कारण महानगर पूरी तरह ठंडा रहा। बुधवार को महानगर पूरी तरह से ठंडा रहा। सुबह घने कोहरे और तेज हवाओं ने सभी के हाथों-पैरों को कंपकंपा दिया। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर सहित गांवों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रही। लोहड़ी के त्योहार के अगले दिन बुधवार को अमृतसर में भी शिमला जैसी ठंड दिनभर महसूस की गई।

दोपहर में हल्की धूप और बादलों के बीच बर्फीली हवाओं के चलते लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। धूप भी ठंड से राहत नहीं दे पा रही थी। कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों पर खरीदारी करने निकले लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढके हुए थे। इस दौरान ज्यादातर परिवार दिन में आग जलाते नजर आए और आसमान में बादलों के कारण सड़कों पर कम दृश्यता होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर की मुख्य सड़कों और राजमार्गों पर वाहनों की गति धीमी

पिछले कई दिनों से शहर में छाए घने कोहरे और कड़ाके ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुबह और रात में बेहद कम विजिबिल्टी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थिति ऐसी है कि कुछ इलाकों में कुछ मीटर की दूरी तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। कोहरे का सीधा असर सड़क यातायात पर भी पड़ रहा है। शहर की मुख्य सड़कों और राजमार्गों पर वाहनों की गति काफी कम हो गई है। कम विजिबिलटी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन और यातायात पुलिस ने चालकों से सावधानी बरतने, धीरे चलने और फॉग लाइट सहित सभी लाइटें चालू रखने की अपील की है। कड़ाके ठंड और कोहरे के कारण शहरी इलाकों में लोगों को आग जलाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय सार्वजनिक स्थानों, चौकों और बाजारों में आग जलती देखी जा सकती है। ठंड बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए विशेष रूप से कष्टदायक है।

घने कोहरे से प्रभावित की रेल यातायात

दूसरी ओर घने कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ तौर पर दिख रहा है। कोहरे के कारण अधिकांश यात्री ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। कई यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का टाइमटेबल देख लें और अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए ट्रेन के सही समय की पुष्टि करने के बाद ही स्टेशन पहुंचें। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे और ठंड से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.