ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
बिहार

खगड़िया में खूनी इश्क: साढू के साथ मिलकर पत्नी ने रची साजिश, ससुराल आए पति की गोली मारकर हत्या

बिहार के खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के जंगली टोला में आज एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां महज पांच दिन पहले पहली बार ससुराल आए एक दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने 22 साल के युवक टोनिश यादव को नजदीक से एक गोली कनपटी में मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है. वहीं मृतक के परिजनों की माने तो मृतक की पत्नी का उसके बहनोई से अवैध संबंध था, जिसके विरोध में पत्नी ने अपने बहनोई और मायके के अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कराई है.

वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि लगभग एक माह पूर्व बेगूसराय के डंडारी के रहने वाले मृतक युवक की शादी मुफ्फसिल थाना इलाके के जंगली टोला में हुई थी. शादी के बाद पहली बार पांच दिन पहले वह अपने ससुराल आया था. मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक की पत्नी का उसके बहनोई के साथ अवैध संबंध था, जिसके विरोध में मृतक की पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर युवक की हत्या की है.

युवक की गोली मारकर हत्या

मृतक युवक बेगूसराय जिले के डंडारी का रहने वाला था. घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. वहीं मुफ्फसिल थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि ससुराल में एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई है. मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. हत्या की घटना में ससुराल वालों का हाथ होने की आशंका है.

पुलिस कर रही जांच

हालांकि, अभी ज्यादा कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस आसपास के लोगों और परिवार वालों से घटना के संबंध में पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है. हत्या की घटना में जो भी लोग संलिप्त होंगे वो जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.घटना की सच्चाई का पता पुलिस टीम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल पाएगी. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है.

Related Articles

Back to top button