Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Ind vs NZ: होलकर स्टेडियम में भिड़ंत के लिए इंदौर पहुंचीं भारत-न्यूजीलैंड की टीमें, हाईराइज बिल्डिंग्स पर स्नाइपर्स तैनात; सुरक्षा अभेद्य

इंदौर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे सीरिज का अंतिम मैच इंदौर में 18 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं. खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने पूरा रोडमैप बनाया है. संडे को होने वाले मैच के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस भी अपनी व्यवस्था बनाने में लगा है. इसके लिए सारी व्यवस्थाओं के लिए रूट प्लान बना लिया गया है.

दोनों टीमों ने सुबह से की प्रैक्टिस

स्टेडियम के चारों ओर 1500 से अधिक पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे. हाईराइज बिल्डिंग से भी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जाएगी. शुक्रवार सुबह से होलकर स्टेडियम में भारत व न्यूजीलैंड की टीमों ने प्रैक्टिस कर खूब पसीना बहाया. इंदौर पुलिस के अनुसार होलकर स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए सारी तैयारियां हैं. पार्किंग व्यवस्था भी बनाई गई है. जब टीम होलकर स्टेडियम पर आएगी, उस दौरान सड़क को वन-वे किया जाएगा.

सुरक्षा के लिए डेढ़ हजार पुलिस जवान तैनात

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है “होलकर स्टेडियम पर होने वाले मैच को लेकर 1500 से अधिक का पुलिस बल सुरक्षा में लगाया जाएगा. हाईराइज बिल्डिंग पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी पुलिसकर्मी स्टेडियम के आसपास निगरानी रखेंगे. पहली बार आरपीएफ के जवान भी होलकर स्टेडियम में तैनात किए जा रहे हैं.”

विराट कोहली व रोहित शर्मा पर नजर

3 वन डे सीरिज का पहला मैच इंडिया ने जबकि दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने जीता है. इसलिए तीसरा मैच बहुत रोमांचक होने की उम्मीद है. क्योंकि जो भी टीम ये मैच जीतेगा, ट्रॉफी उसी के नाम होगी. वहीं, विराट कोहली व रोहित शर्मा की बैटिंग देखने के लिए क्रिकेट फैंस बेचैन हैं. क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि किंग विराट कोहली को वे लोग शतक लगाना देखना चाहते हैं. इसके साथ ही हिटमैन रोहित शर्मा से आतिशी बैटिंग की उम्मीद भी क्रिकेट प्रशंसक कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.