Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

India’s First Vande Bharat Sleeper: देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें रूट, किराया, टाइम टेबल और शानदार फीचर्स

देश को आज यानी कि शनिवार (17 जनवरी 2025) को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन की शुरुआत की है. उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी. यह देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है. इससे पहले जो भी वंदे भारत ट्रेन चल रहीं थी वह केवल सिटिंग वाली थीं. इस बीच पीएम मोदी ने मालदा टाउन से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

मालदा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ देर पहले पश्चिम बंगाल से जुड़े कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ, नई रेल सेवाएं पश्चिम बंगाल को मिली है, इन परियोजनाओं से यहां के लोगों के लिए यात्रा आसान होगी और व्यापार-कारोबार में भी आसानी होगी. आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत हो रही है. यह नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रा को और आरामदायक बनाएगी.”

आधुनिक और आत्मनिर्भर भी हो रही रेलवेः PM मोदी

उन्होंने कहा कि आज बंगाल को चार और आधुनिक, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं. न्यू जलपाईगुड़ी- नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी – तिरुच्चिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, अलीपुर द्वार – बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस और अलीपुर द्वार – मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस. इससे बंगाल और खासतौर पर उत्तर बंगाल की दक्षिण और पश्चिम भारत से कनेक्टिविटी और सशक्त होगी.

रेलवे के आत्मनिर्भर होने की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी हो रही है. रेल इंजन, रेल के डिब्बे, मेट्रो कोच, ये सब भारत की टेक्नोलॉजी की पहचान बन रहे हैं. आज हम अमेरिका और यूरोप से ज्यादा लोकोमोटिव्स बना रहे हैं. दुनिया के कई देशों को पैसेंजर ट्रेन और मेट्रो ट्रेन के कोच एक्सपोर्ट करते हैं. इन सब के कारण हमारी इकोनॉमी को बहुत लाभ मिलता है और हमारे नौजवानों को बहुत रोजगार मिलता है.

वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत से लोगों को काफी फायदा होगा. इसके साथ ही समय की भी बचत होने वाली है. इस ट्रेन से हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर यात्रा का समय लगभग 2.5 घंटे कम हो जाएगा. अभी हावड़ा से गुवाहाटी ट्रेन से जाने में करीब 18 घंटे लगते हैं.

पीएम मोदी ने इन 4 ट्रेनों की दी सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई. जिनमें न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस और अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं. इन चारों ट्रेन की शुरुआत से लंबी दूरी के किफायती और विश्वसनीय रेल सम्पर्क में सुधार होगा.

कम होगा ट्रेवल समय

इसमें कहा गया कि आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित की गई पूरी तरह से वातानुकूलित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को किफायती किराए पर हवाई यात्रा जैसा अनुभव प्रदान करेगी. यह लंबी दूरी की यात्राओं को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाएगी. हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) मार्ग पर यात्रा के समय को लगभग 2.5 घंटे तक कम करके यह ट्रेन धार्मिक यात्रा और पर्यटन को भी काफी बढ़ावा देगी. यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है.

कितना देना होगा स्लीपर वंदे भारत का किराया?

अब तक की जानकारी के अनुसार स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का सफर आपके लिए किफायती होगा.ऐसा इसलिए क्योंकि किराया सोच-समझकर तय किया गया है. हावड़ा से कामाख्या तक थर्ड एसी (3AC) का किराया 2,299 रुपये रखा गया है. सेकंड एसी (2 AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2,970 रुपये होगा.फर्स्ट एसी (1AC) श्रेणी में यात्रियों को हावड़ा से कामाख्या तक के लिए 3,640 रुपये देने होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.