Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Mumbai Mayor Election 2026: मुंबई में किसका होगा मेयर? शिंदे गुट ने बीजेपी के सामने रखा नया फॉर्मूला, बढ़ी राजनीतिक हलचल

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. इन चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. सबकी निगाहें मुंबई महानगर पालिका पर टिकी हुई थीं. ठीक वैसा ही हुआ यहां सालों पुराना ठाकरे परिवार का राज खत्म हो गया है. अब बीजेपी ने अपना मेयर बनाने की कवायत तेज कर दी है. ऐसा कहा जा रहा है कि शिंदे गुट और बीजेपी ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर सहमति बना सकती है. हालांकि बीजेपी ने इस पर अब तक सहमति नहीं दी है. वहीं मेयर चुनने की प्रक्रिया की बात की जाए तो यह सब लॉटरी सिस्टम से ही तय किया जाएगा.

मुंबई में 89 सीट के साथ भाजपा मेयर बनाने जा रही है. इसको लेकर बीजेपी खेमे में मंथन भी शुरू हो गया है. इन्तजार लाटरी का किया जा रहा है.वहीं खबर ये भी है कि शिदें सेना के कई मंत्री नेता भी मेयर पद पर अपना दावा करना चाहते है और ढाई ढाई साल के फॉर्मूले पर मेयर पद बीजेपी से बात करने के लिए अपने नेता एकनाथ शिंदे से कह रहे है.

शिन्दे के नेता चाहते है कि बीजेपी पहले ढाई साल मेयर रखे और बाकी ढाई साल मेयर पड़ शिंवसेना को मिले. लेकिन, इसपर बीजेपी से अब तक कोई आधिकारिक बात नही हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों में मुंबई का सियासी पारा हाई हो सकता है.

लॉटरी सिस्टम से चुने जाएंगे मेयर

महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्रालय द्वारा बीएमसी और बाकी मनपा के मेयर के चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी. ये लाटरी अगले हफ्ते निकलेगी. इसमे बीएमसी और बाकी मनपा में जो मेयर चुने जाएंगे वो किस जाति के होंगे इसे लेकर ये लाटरी निकाली जाएगी.

जैसे मुम्बई के मेयर पद के लिए अगर जनरल केटेगरी की लॉटरी निकली तो कोई ओपन कैटेगरी का जीता तो बीजेपी किसी ओपन कैटेगरी के जीते उम्मीदवार को ही मेयर बनाएगी. इसी तरह बाकी मनपा के मेयर भी चुने जाएंगे.

मुंबई में बीजेपी ही सबसे बड़ी पार्टी

मुंबई महानगर पालिका चुनाव में बीजेपी को एकतरफा जीत दर्ज की है. बीजेपी-शिवसेना (शिंदे) के गठबंधन ने उद्धव ठाकरे से BMC छीनकर, उनका तीन दशक पुराना दबदबा खत्म कर दिया है. बीएमसी में बीजेपी 89 जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. महाराष्ट्र चुनाव में मिली हार को UBT के सांसद संजय राऊत ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का जयचंद बताया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.