Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

भाजपा का वार: ‘बिहार में निवेश नहीं, दावोस में सैर कर रहे सीएम हेमंत’, स्विट्जरलैंड दौरे को बताया जनता के पैसे की बर्बादी

रांची: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक कल्पना सोरेन और उच्चस्थ अधिकारियों का दल स्विट्जरलैंड की यात्रा पर हैं. इसको लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी लगातार जारी है.

राज्य की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री की दावोस यात्रा पर तंज कसा है. पार्टी प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी अपने उद्योग मंत्री को झारखंड नहीं, बिहार में छोड़कर हेमंत सोरेन दावोस गए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि उद्योग मंत्री के बिना कैसे राज्य में विदेश से उद्योग-धंधे को झारखंड लाया जाएगा.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अपनी पत्नी के साथ दावोस गए हैं. यह सिर्फ सरकारी खर्च पर घूमने-फिरने, मौज मस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है. भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि सीएम हेमंत सोरेन ने पहले ही कह दिया है कि यहां के युवा मुर्गा, गाय का पालन करें.

‘जब उद्योग मंत्री को साथ ले ही नहीं जाते तो उन्हें मंत्री बनाया ही क्यों’

झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने कहा कि इससे पहले भी निवेश के लिए मुख्यमंत्री, अपने अधिकारियों की टीम के साथ विदेश यात्रा पर स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर गए थे, उस समय भी राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को अपने साथ नहीं ले गए थे. ऐसे में अब सवाल उठता है कि अगर उद्योग मंत्री को कहीं ले जाया ही नहीं जा रहा तो उन्हें उद्योग मंत्री बनाया ही क्यों गया है?

प्रधानमंत्री अकेले क्यों घूमते हैं विदेश- अनिता यादव

भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक अमित मंडल के बयान पर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पार्टी नेता अनिता यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. जो प्रवक्ता यह बयान दे रहे हैं कि राज्य के उद्योग मंत्री के दावोस नहीं जाने पर बयानबाजी कर रहे हैं. उन्हें यह बताना चाहिए कि जब प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जाते हैं तो अकेले ही क्यों जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.