Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

लहंगे से लेकर ‘सेनन एक्वा’ गाउन तक! बहन नूपुर की शादी में कृति सेनन ने ढाया कहर, हर फंक्शन के लिए दी ‘ब्राइड्समेड’ प्रेरणा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन नूपुर सेनन की शादी के फंक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वो अपनी फैमिली के साथ रस्में निभाती और डांस करती नजर आ रही हैं.

कृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर नूपुर की शादी के रंगीन और यादगार पल साझा किए, जिसमें दोनों बहनें एक-साथ डांस करते और फैमिली के साथ पोज देती दिख रही हैं, जिससे उनके बीच के खास बॉन्ड की झलक साफ दिखाई देती है.

तस्वीरों में एक खास पल ये था जब कृति ने अपनी बहन नूपुर को गाल पर प्यार भरा किस किया और इस के साथ एक वीडियो में दोनों बहनें जमकर ठुमके लगाती दिखाई दीं, जिसे सभी बेहद पसंद कर रहे हैं.

नूपुर की शादी स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में 10 जनवरी को हुई थी और इसके बाद कृति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में तस्वीरों के जरिए यह खूबसूरत यादें सभी के साथ बांटी, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

कई तस्वीरों में कृति और नूपुर पेरेंट्स के साथ गले मिलते, पूजा करते और शादी के फंक्शन को एंजॉय करते दिखीं. कृति ने तस्वीरों के साथ प्यारा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने नूपुर की शादी के बारे में लिखा.

कृति ने लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी छोटी बहन अब दुल्हन बन गई है और ये इमोशनल एक्सपीरियंस उनके फैंस के लिए भी दिल को छू लेने वाला रहा है. फिल्मी सितारे भी उनकी फोटो पर प्यार लुटा रहे हैं.

एक तस्वीर में कृति स्टेबिन के साथ डांस करते दिख रही हैं, जो कि हल्दी के फंक्शन का है. इस तस्वीर में नूपुर की भी झलक दिख रही है, ये तस्वीर तीनों के बीच खास बॉन्डिंग को दिखाता है.

इन तस्वीरों में कृति का एथनिक और स्टाइलिश लुक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट में डांस और पिक्चर्स के दौरान कई पोज दिए. जिसे सोशल मीडिया पर लोग तारीफ के साथ पसंद कर रहे हैं.

फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कृति और नूपुर की इन तस्वीरों पर खूब कमेंट्स किए हैं, शादी की बधाइयां दी हैं और दोनों बहनों की शानदार केमिस्ट्री की तारीफ की है. साथ ही उनके लुक को भी पसंद कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.