Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

गुरदासपुर: लूट की साजिश रच रहे 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद; SSP ने किया खुलासा

गुरदासपुर: जिला पुलिस गुरदासपुर लूटमार करने की तैयारी करने वाले 2 आरोपियों को काबू कर उनसे पिस्तोल-2, मैगजीन-2 तथा 6 कारतूस सहित काबू कर केस दर्ज किया। इस संबंधी पत्रकारों को जानकारी देते हुए एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि काहनुवान पुलिस स्टेशन से संबंधित एक पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने एक शकी नौजवान को काबू कर पूछताश की गई तो आरोपी ने अपनी पहचान साहिल उर्फ भानू निवासी काहनुवान बताई। उसकी तालाशी लेने पर उससे एक पिस्तोल 32 बोर, एक मैगजीन तथा 4 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी आदित्य ने बताया कि आरोपी साहिल से पूछताश पर उसने स्वीकार किया कि यह पिस्तोल आदि उसने अजय कुमार पुत्र तरसेम मसीह निवासी काहनुवान से लिया था, जिस पर तुरंत कारवाई  करते हुए आरोपी अजय कुमार को भी गिरफ्तार कर उससे एक पिस्तोल 31 बोर,एक मैगजीन तथा 2 कारतूस बरामद किए गए।

एसएसपी आदित्य ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले किसी पुलिस स्टेशन में किसी तरह का केस दर्ज नही है। परंतु आरोपी अब हथियारों के बल पर लूटमार करने की योजना बना रहे थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर इनका पुलिस रिमांड प्राप्त कर इनसे गहनता से पूछताश करेगी। इस मौके पर एसपी डिटैक्टिव डीके चौधरी, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.