ब्रेकिंग
सिवनी भाजपा में बगावत: महामंत्री पद को लेकर एससी-एसटी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, प्रभारी के सामने ... छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ...
बिहार

Bihar Bank Strike: बिहार में कल से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम; जानें छुट्टियों और हड़ताल की वजह

बिहार के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई भी आवश्यक कार्य शेष है, तो उसे आज ही निपटा लें. पूरे राज्य में कल यानी 24 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक लगातार चार दिनों तक बैंकों में ताले लटके रहेंगे. छुट्टियों और देशव्यापी हड़ताल के इस अनूठे संयोग के कारण वित्तीय लेन-देन पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका है.

बैंकों की लंबी बंदी का मुख्य कारण लगातार आ रही छुट्टियां और उसके ठीक बाद बैंक कर्मियों की हड़ताल है. 24 जनवरी को चौथे शनिवार का अवकाश, 25 जनवरी को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय अवकाश और 27 जनवरी विभिन्न मांगों को लेकर बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल है.

27 जनवरी को क्यों हो रही है हड़ताल?

दरअसल, बैंक कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार (27 जनवरी) को काम ठप करने का निर्णय लिया है. ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (UFBU) के नेतृत्व में कर्मचारी 5-डे वर्किंग कल्चर (सप्ताह में केवल पांच दिन काम) लागू करने की मांग कर रहे हैं. बिहार के पटना, पूर्णिया और मोतिहारी जैसे बड़े शहरों में बैंक कर्मियों ने रैली निकालकर इस हड़ताल के लिए समर्थन जुटाया है. इस प्रदर्शन में सरकारी के साथ-साथ कई निजी बैंकों के कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं.

आम जनता पर पड़ेगा भारी असर

लगातार चार दिनों तक शाखाएं बंद रहने से चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट और अन्य कागजी काम रुक जाएंगे. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और नेट बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है, लेकिन एटीएम में कैश की किल्लत यात्रियों और आम लोगों को परेशान कर सकती है. विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग कैश की व्यवस्था पहले ही कर लें और किसी भी बड़े ट्रांजेक्शन के लिए बैंक खुलने (28 जनवरी) का इंतजार करें.

Related Articles

Back to top button