देश
गार्गी कॉलेज में छेड़छाड़: केजरीवाल बोले-दोषियों को मिले कड़ी सजा, ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि गार्गी कॉलेज की छात्राओं से अभद्र व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुछ व्यक्ति बिना आमंत्रण घुस गए थे और उन्होंने कथित तौर पर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस घटना के विरोध में गार्गी कॉलेज की अनेक छात्राओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया।






