Local & National News in Hindi

आंतरिक सुरक्षा पर अमित शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, कश्मीर के साथ बंगाल पर चर्चा

0 122

नई दिल्लीः  बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, गृहसचिव राजीव गौबा, NSA अजीत डोभाल, IB चीफ सहित गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी भी मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर भी इस मीटिंग में चर्चा हो रही है। बेहद अहम मानी जा रही इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल  कश्मीर के साथ पश्चिम बंगाल के हालात पर चर्चा हो रही है।

पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही हिंसा को लेकर माहौल काफी गर्म है। शनिवार को ही बीजेपी और टीएमसी के बीच झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर बंगाल में बीजेपी प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में भी हलचल तेज है। आज बंगाल के गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी पीएम मोदी से मिलने वाले हैं।  तो वहीं गृह मंत्रालय ने हिंसा को लेकर ममता सरकार से रिपोर्ट तलब की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.