कपूरथला में 2 मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो जाने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार भंडाल बेट गांव के नजदीक घटे इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और महिला व बच्चे सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जांच में सामने आया है कि भंडाल बेट के पास 2 मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक घायल को जालंधर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बचाई जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.