Local & National News in Hindi

Jalandhar में बेखौफ चोरों ने मचाया आतंक, मशहूर बजार में दे गए घटना को अंजाम

13

 पंजाब में आए दिन लूटपाट व चोरी होने की घटना सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आया है, जहां चोरों ने एक मनिहारी की दुकान को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर में बस्ती गुजा के संकरे लंबा बाजार में चोरों ने एक मनिहारी की दुकान में घुसकर नोटों के हार सहित अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने तुरन्त इसकी शिकायत सिटी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दुकान मालिक जब सुबह 10.30 बजे दुकान पर आया तो ताले गायब देख हैरान रह गया। तब उसे पता चला दुकान में चोरी हो गयी है। जब उसने दुकान के अंदर देखा तो 500-500 के नोटों के हार, महंगे कलर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकान के मालिक गोपाल ने बताया कि चोर दुकान के ताले और गल्ले में पड़े पैसे भी अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि, किसी चीज से वार कर दुकान के ताले तोड़े गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान की साथ वाली गली में लगे सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है आरोपी सारा सामान बोरी में भरकर ले गए थे। ये भी जानकारी मिली है कि, आरोपियों ने घटना को अंजाम काफी आराम से दिया है क्योंकि दुकान के अंदर पड़ी डिब्बियां तक खंगाली गई और सारा सामान बिखरा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.