मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, तेज रफ्तार बस नाले में घुस गई, जिससे करीब 30 यात्री घायल हो गए हैं। चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल जबलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यात्री बस जो की कुंडलपुर से यात्रियों को लेकर जबलपुर की ओर आ रही थी। तभी बस के ड्राइवर ने सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम दिनारी के पास बस का कंट्रोल खो दिया।
बस जाकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई थी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने बस से घायलों को तत्काल बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जबलपुर जिला अस्पताल में रेफर कराया गया है। घायल यात्रियों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.