Local & National News in Hindi

UK की सड़कों पर ये क्या कर रहा Kulhad Pizza Couple? पलों में वायरल हो गई Video

10

जालंधर छोड़ इंग्लैंड शिफ्ट हुआ मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल लगातार सुर्खियों में है। सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर यूके जाने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वह आए दिन कोई न कोई नया वीडियो पोस्ट करते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो उन्होंने अब पोस्ट किया है जिसमें सहज अरोड़ और गुरप्रीत कौर को यूके की सड़कों पर क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। इस वीडियो को भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि सहज अरोड़ा ने सिंगिंग में भी कदम रखा है। कुछ समय पहले सहज अरोड़ा का पहला गाना रिलीज हुआ है।

गौरतलब है कि कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा बनाए गए अश्लील वीडियो को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह लगातार विवादों में आ रहे थे और उन्हें धमकियां मिल रही थी। लगातार ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद कपल ने यूके जाने का फैसला किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.