Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

Jalandhar के इस इलाके में सुबह-सुबह मचा हड़कंप, मामला जान कांप उठेगी रूह

जालंधर: जालंधर के एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। मिट्ठापुर के पास एक खेत में नवजन्मे बच्चे का भ्रूण बरामद हुआ जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का भ्रूण को आज सुबह की किसी द्वारा कपड़े में लपेट कर खेत में फेंका गया है। सबसे पहले इस भ्रूण को खेत में काम करने गए सुरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने देखा था, जिसके बाद उसने गांव के बड़े लोगों को आकर बताया। सभी ने इस संबंधी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि, आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने  बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। इस संबधी जानकारी देते हुए सुरिंदर कुमार निवासी मिट्ठापुर ने बताया कि जब सुबह गाय के लिए चारा काटने खेत आया तो एक नीले रंग के कपड़े में बच्चे का भ्रूण पड़ा हुआ था। बच्चे का भ्रूण एकदम ताजा लग रहा था। सुरिंदर ने आगे बताया कि कल तक तो यहां पर कुछ नहीं था। पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं दूसरी पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि हमें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि उक्त जगह एक भ्रूण मिला है। मौके पर जांच के लिए पहुंचे तो बच्चा मरा हुआ था। मौके से कोई फिलहाल सीसीटीवी नहीं मिला है।
ये भ्रूण ताजा लग रहा है, किसी ने आज सुबह ही इस यहां पर फेंका है। अगर पहले से पड़ा होता तो कुत्ते उक्त खा चुके होते, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मामले की जांच के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.