Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

बिहार के 15 जिलों में खुलेंगे सहकारिता बैंक… CM नीतीश के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का ऐलान

बिहार के 15 जिलों में जल्द सहकारिता बैंक खोलने की कवायद शुरू होने जा रही है. इन जिलों की 144 प्रखंडों में इसे खोलने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से राज्य सरकार ने अनुमति मांगी है. अनुमति मिलने के बाद सहकारिता बैंक की शाखाएं खोली जाएंगी. वर्तमान में 23 जिलों में सहकारिता बैंक मौजूद हैं. सभी 534 प्रखंडों में अभी 290 में सहकारिता बैंकों की शाखाएं खुल चुकी हैं.

ये बातें मंगलवार को सहकारिता विभाग मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के संवाद कक्ष में आयोजिक प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के आयोजन के अवसर पर राज्य में विभिन्न सहकारी बैंकों की तरफ से चलाए जा रहे विशेष अभियान के बारे में भी जानकारी दी.

15 जून तक सभी प्रखंडों में खुलेगा वेजफेड

मंत्री ने कहा कि किसानों को मदद पहुंचाने के लिए हमने बिहार स्टेट वेजिटेबल प्रोसेसिंग एंड मार्केटिंग फेडरेशन यानि वेजफेड बनाया है. 470 प्रखंडों में हमारी समिति गठित हो चुकी है. 15 जून तक राज्य के सभी प्रखंडों इसका गठन हो जाएगा, तब यह बिस्कोमान की तरह एक बड़ा फेडरेशन बन जाएगा. बिस्कोमान की तर्ज पर ही वेजफेड का गठन किया जा रहा है.

इससे बिहार की जो सब्जियां कोल्ड स्टोरेज के अभाव में बर्बाद हो जाती थी वे अब बर्बाद नहीं होंगी. इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. इस सिलसिले में राज्य के सभी प्रखंडों 10 टन का कोल्ड स्टोरेज, 20 टन का गोदाम आदि खोले जाएंगे. इसको लेकर काम शुरु हो चुका है.

6 से 30 मई तक राज्य में विशेष अभियान

मंत्री ने अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के आयोजन के अवसर पर राज्य में विभिन्न सहकारी बैंकों के स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान से संबंधित विस्तार से जानकारी दी. बताया कि इस अभियान के दौरान 6 मई को बैंकों में विशेष कार्यक्रम के तहत माइक्रो एटीएम का वितरण, जमा वृद्धि और नए खाते खोले गए. 7 मई को ऋण वसूली अभियान चलाया गया. 8 मई को संयुक्त देयता समूह और स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरित किया गया. 9 मई को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम और जमा वृद्धि अभियान आयोजित किया गया. 10 मई को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह अभियान 30 मई तक जारी रहेगा.

कई जगहों पर सहकारिता जागरुकता अभियान

अब तक 1 हजार 123 स्थानों पर सहकारिता जागरूकता, वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए. एक सप्ताह में 805 पंचायतों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाई गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में रूरल बैंकिंग को प्रोत्साहित करने के लिए 14 माइक्रो एटीएम वितरित किए गए. 1,723 से अधिक नए बैंक खाते खोले गए है और ऋण वसूली के तहत 60,50,038 रुपये की वसूली की गई है.

साथ ही 203 किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को 1 करोड़ 42 लाख 10 हजार रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई. 603 किसान क्रेडिट कार्ड धारकों का 4 करोड़ 22 लाख 10 हजार रुपये से नवीनीकरण किया गया. 325 से अधिक किसानों को स्वयं सहायता समूह के रूप में 50 लाख 30 हजार रुपये का ऋण वितरित किया गया, जिससे समूह आधारित वित्तीय सहयोग को बढ़ावा मिला है.

प्रेस वार्ता में सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह, अपर निबंधक प्रभात कुमार, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड मनोज कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.