Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

आंखों के सामने परिवार को जलते देखा, 14 साल का पोता चला गया… हॉस्टल में चाय बनाने वाली ‘दादी मां’ की आपबीती

कहते हैं न कि भगवान का दिया सबकुछ है, बहू है, पोता है और काम-धंधा भी चल रहा है. लेकिन इस भरे पूरे परिवार पर ऐसी आफत टूट पड़ेगी उस दादी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था. जी हां, हम बात कर रहे हैं एयर इंडिया के विमान हादसे में अपने बुढ़ापे की लाठी खो देने वाली बॉबी बेन की. जिन्हें बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बच्चे दादी मां के नाम से जानते थे. बॉबी बेन यहां पर बच्चों के लिए चाय बनाने का काम करती थीं. उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने परिवार को जलते हुए देखा है.

बॉबी बेन का एक दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अहमदाबाद के मेडिकल हॉस्टल पर एयर इंडिया का विमान गिरा था उस वक्त उठे धुएं और आग के गुबार के बीच बॉबी बेन दौड़तीं हुईं दिखाई दे रहीं हैं. जब बॉबी बेन से बात करके उनका दर्द जानने की कोशिश की तो उनके आंशू छलक उठे. वह बदहवास हालत में ाईजीपी कंपाउंड के बाहर फुटपाथ पर बैठी थीं. उम्र के इस पड़ाव में उनके सामने ही भरा पूरा परिवार उजड़ गया.

कंपाउंड में मौजूद था परिवार

बॉबी बेन ने बिलखते हुए बताया कि उनके परिवार में उनका पोता आकाश और बहू सीता हैं. वह तीनों मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बने कंपाउंड में रहते थे और यहां रहने वाले बच्चों के लिए चाय बनाते थे. बॉबी बेन को हॉस्टल में रहने वाले बच्चे दादी मां कहकर बुलाते थे. आकाश बहुत मेहनती लड़का था और खूब पढ़ाई करता था. गुरुवार दोपहर को हुए इस विमान हादसे के दौरान उनका परिवार कंपाउंड में ही मौजूद था.

आंखों के सामने जला परिवार

बॉबी बेन ने बताया कि उनके पोते ने उनसे आखिरी बार कहा था कि उसे नींद आ रही है. वह खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चला गया था. वहीं बहू सीता भी उनके पास कुछ देर बाद आई और कहा कि वह आकाश को देखने जा रही है. इस दौरान बॉबी बेन चाय बनाने के काम में व्यस्त हो गईं. उन्होंने बताया है कि इसी दौरान अचानक बहुत तेज धमाके की आवाज आई. किसी को कुछ भी समझ नहीं आया. वह दौड़कर जब सबकों ढूंढने गईं तो देखा कि उनके पोते की मौत हो चुकी है. वहीं उनकी बहू की हालत गंभीर बनी हुई है. बहू का इलाज चल रहा है जबकि उनके पोते के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.