बिहार के मशहूर यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप सोमवार को जनसुराज पार्टी में शामिल हो गए. प्रशांत किशोर की मौजूदगी में उन्होंने जन सुराज का दामन थामा. पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.
मनीष कश्यप के जनसुराज में शामिल होने पर पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि मनीष कश्यप जनसुराज के लिए कोई यूट्यूबर नहीं हैं. भाजपा के पूर्व नेता नहीं हैं बल्कि बिहार का वो बेटा हैं, जिसने अपने दम, अपने परिश्रम और अपनी सूझ-बूझ से अपनी पहचान बनाई है और बिहार के लिए कुछ करना चाहते हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.