Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

‘परिवार से दूर जाना चाहती हूं…’, राधिका यादव की WhatsApp चैट आई सामने, टेनिस कोच को बताई थी परेशानी

गुरुग्राम का राधिका यादव हत्याकांड इस वक्त पूरे देश में सुर्खियों में है. इतनी होनहार बेटी को कोई पिता कैसे मार सकता है… यही सवाल सबके मन में है. आरोपी पिता दीपक यादव फिलहाल एक दिन की पुलिस रिमांड पर है. उससे पूछताछ जारी है. उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इस बीच राधिका की WhatsApp चैट वायरल हुई है. इसमें राधिका ने अपने टेनिस कोच को परेशानियां बताई हैं, जिनके कारण वो भारत में रहना ही नहीं चाहती थी.

एक चैनल के पास राधिका का WhatsApp चैट है. उसके मुताबिक राधिका ने कोच से कहा था कि वो विदेश जाकर बसना चाहती है. राधिका ने लिखा- यहां काफी पाबंदियां हैं. मैं अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं, उसे एन्जॉय करना चाहती हूं. परिवार से दूर जाकर मैं दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाकर बसने का सोच रही हूं. चीन नहीं जाऊंगी क्योंकि वहां खाने के विकल्प कम हैं.

लोगों के तानों से परेशान था

इधर, पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता दीपक ने खुलासा किया वह गांव में लोगों ने तानों से काफी परेशान था. वो रोजाना परेशान करने वाली बातें कर उसको आहत करते थे. कहते थे कि तू तो बेटी के पैसों पर पल रहा है. तेरी बेटी गलत तरीके से पैसा कमाती है. ऐसे में परेशान होकर वह बीते तीन दिनों से प्लानिंग कर रहा था कि वह खुद मर जाए या बेटी को मार दे. गुरुवार को अकादमी में जाने से मना करने को लेकर हुए विवाद के चार गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी.

शक्की मिजाज का था दीपक

पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता दीपक यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हर चीज को वह गलत समझ कर गुस्सा होने के साथ-साथ शक भी करता था। बेटी किससे बात कर रही है और वह क्यों कर रही है… ऐसे सवाल वह बेटी से किया करता था. इन बातों को लेकर राधिका ने पिता को आश्वस्त भी किया था कि वह कुछ ऐसा गलत नहीं करेगी. मगर फिर भी गुरुवार को दीपक ने पांच गोलियां फायर कर राधिका को मार डाला. राधिका के शरीर से 4 गोलियां मिली हैं. एक गोली कहां है, उसका पता पुलिस लगा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.