Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के नए कार्यालय मरारजी भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने बीजेपी की केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत के जी मरार की कांस्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नए भवन में स्थापित किया. इस कार्यक्रम के दौरान शाह ने केरल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने केरल के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा जारी की गई राशि से कई गुना ज्यादा राशि जारी की है.

शाह ने कहा कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का रिकॉर्ड भ्रष्ट सरकारों का रहा है. उन्होंने कहा कि एलडीएफ ने विस्फोटक घोटाला, सहकारी बैंक घोटाला, एआई कैमरा घोटाला, लाइफ मिशन घोटाला, पीपीई किट घोटाला और भारत का सबसे बड़ा घोटाला राज्य प्रायोजित सोने की तस्करी घोटाला किया.

बीजेपी और माकपा में अंतर

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी और माकपा दोनों ही कैडर-आधारित पार्टियां हैं, लेकिन दोनों में जमीन आसमान का अंतर हैं. माकपा के लिए केरल में राज्य के विकास की तुलना में कैडर कल्याण बड़ा है, जबकि बीजेपी के लिए कैडर से ऊपर विकासशील केरलम है. उन्होंने कहा कि केरल के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के तीन मुख्य दृष्टिकोण हैं. इन दृष्टिकोणों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन, सरकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं, और राजनीतिक लाभ से परे केरल का विकास है.

बीजेपी सरकार ही केरल में कर सकती है बदलाव

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब भी आप यूपीए से नाखुश थे, आपने एलडीएफ को वोट दिया और जब आप एलडीएफ से असंतुष्ट थे, तो आपने यूपीए का रुख किया. लेकिन दोनों में से कोई भी सरकार वास्तविक बदलाव नहीं ला सकीं. शाह ने केरल की जनता से कहा कि अब समय आ गया है अगर आप केरल में सचमुच बदलाव चाहते हैं, तो राज्य में बीजेपी की सरकार बनानी होगी. इसके आगे शाह ने कहा कि मैं केरल के मतदाताओं से कहने आया हूं कि 2026 का चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी -एनडीए सरकार बनाने के लिए लड़ा जाएगा.

पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान को किया याद

अमित शाह ने कहा कि आज केरल में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मैं उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद कर रहा हूं, जिन्होंने अपनी लगन और निष्ठा से हमारी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया है. शाह ने कहा कि केरल एक पवित्र भूमि है, क्योंकि यहीं श्री आदि शंकराचार्य जैसी महान आत्मा का जन्म हुआ था. मैं आदि शंकराचार्य की पुण्य आत्मा को नमन करता हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.