Local & National News in Hindi

ईरान का गुस्सा गाजा में उतार रहा इजराइल, हमले में 40 से ज्यादा लोगों की मौत, 6 मासूम भी

5

ईरान से युद्ध रुकने के बाद इजराइल सेना के गाजा में हमले लगातार जारी हैं. इजराइल ने रविवार को एक व्यस्त बाजार और वॉटर सप्लाई सेंटर पर हमला किया. जिसमें कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. जिसमें 6 से ज्यादा मासूम बच्चे भी शामिल हैं. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गाजा सिटी बाजार पर इजराइली हमले में रविवार को कम से कम 17 लोग मारे गए, जिनमें चीफ डॉक्टर अहमद कंदील भी शामिल थे.

वहीं इजराइली सेना ने केंद्रीय नुसेरात शरणार्थी शिविर को मिसाइल से निशाना बनाया, जिसने वॉटर सेंटर को भी अपनी चपैट में लिया और वहां कम से कम 10 लोग मारे गए और लगभग 17 अन्य घायल हुए. कतरी न्यूज आउटलेट अल-जजीरा ने अपने सूत्रों से बताया कि ज्यादातर पीड़ित बच्चे थे जो पीने का पानी लेने के लिए कतार में खड़े थे.

सीजफायर वार्ता हुई विफल!

ये हमला इजराइल ने ऐसे समय में किया है, जब कतर में चल रही गाजा सीजफायर और बंधक वार्ता लगभग विफल हो गई है. हालांकि मध्यस्थ अभी भी किसी समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कतर में चल रही शांति वार्ता गाजा से इजराइल सेना की पूर्ण वापसी के मुद्दे पर अटक गई है, जिसको इजराइल स्वीकार करने को तैयार नहीं है. इजराइल का कहना है कि वहहमास के सरेंडर करने तक युद्ध नहीं रोकेगा.शनिवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे अप्रत्यक्ष वार्ता में समझौता कराने के प्रयासों को रोकने का आरोप लगाया है.

गहरा रहा मानवीय संकट

इजराइल के हमलों के साथ जारी ऐड ब्लॉकेड की वजह से गाजा में मदद नहीं पहुंचना मुश्किल हो रहा है. संयुक्त राष्ट्र की सात एजेंसियों ने शनिवार को चेतावनी दी कि फ्यूल की कमी ‘गंभीर स्तर’ पर पहुंच गई है, जिससे सहायता अभियान, अस्पताल देखभाल और पहले से ही गंभीर खाद्य असुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है.

बता दें इस हमले में मरने वालों की संख्या 58 हजार से पार पहुंच गई है, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. ये वो आकड़ा है जिनकी मौत की पुष्टि हो गई है, जानकारों का दावा है कि ये तदाद दो गुना हो सकती है. क्योंकि कई हजार शव मलबों की नीचे दबे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.