Local & National News in Hindi

पति की मौत, पेंटर से हुआ प्यार… लिव इन में रह रही महिला का प्रेमी ही बन गया कातिल, चाकू से गोदकर की हत्या

7

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में लिव इन में रह रही महिला की उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पति की मौत के बाद महिला का पड़ोस में रहने वाले पेंटर के साथ चक्कर चल गया था. अब महिला का पेंटर प्रेमी ही उसका कातिल बन गया. हत्या की लाइव फुटेज सीसीटीटी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बलोच टोला सिपाह की है. 45 साल की शाकिमुन निशा उर्फ सीमा के पति शहाबुद्दीन की मौत हो गई थी. उनके पड़ोस में किराए के मकान में आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के बक्सपुर का रहने वाला मोहम्मद रुस्तम रहकर पेंटिंग का काम करता था. पति की मौत के बाद पेंटर से सीमा की नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों लिव इन में रहने लगे थे.

प्रेमी ने चाकू से गोदकर की हत्या

सोमवार की रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर मोहल्ले में चीख पुकार मच गई. सीमा की बेटी रेशमा चिल्लाकर मां को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन प्रेमी रुस्तम ने किसी बात को लेकर गुस्से में प्रेमिका सीमा को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गया. इस दौरान यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

महिला की बेटी चीखती रह गई

मृतक सीमा की बेटी रेशमा अपनी मां पर चाकू से वार पर वार होता देख चीखती रही. उसने बाहर आकर मां को बचाने के लिए गुहार भी लगाई. लेकिन उसे बचाने कोई नहीं पहुंचा. लहूलुहान हालत में पड़ी सीमा के बारे में रेशमा ने अपने भाई जावेद को फोन करके जानकारी दी. जावेद आनन फानन में घर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी. सीमा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

बेटे ने दर्ज कराया केस

घटना की सूचना पर ASP सिटी के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपी रुस्तम के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पति-पत्नी की तरह रहते थे

घटना के संबंध में जौनपुर सिटी डीएसपी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रुस्तम जौनपुर में रहकर पेंटिंग का काम करता था. किसी बात को लेकर उसने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. शव को कब्जे में लेते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. मृतका अपने पति की मौत के बाद आरोपी के साथ पति पत्नी की तरह लिव इन में रहती थी. इसी दौरान दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.