बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने टोन्ड फिगर और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. कैटरीना आज यानी 16 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. कैटरीना अपनी फिटनेस से अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं. अगर आप भी 40 पार चुकी हैं और कैटरीना की तरह फिट दिखना चाहती हैं तो हम आपको ऐसे 4 योगासन बताएंगे, जिसे रोजाना करके आप भी जवां दिख पाएंगी.
फिट रहने के लिए योग करना एक शानदार तरीका है. खासकर जब आप 40 पार कर लेती हैं तो तनाव और चिंता के कारण कई बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप रोजाना योग करेंगी तो आपके शरीर को मजबूती मिलेगी. योग करने से रात को अच्छी नींद भी आएगी. यह स्वस्थ्य रहने ले लिए बहुत जरूरी है. बढ़ती उम्र को आप योगा के जरिए एक नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं. इससे आपकी स्किन भी ग्लो करेगी और फिगर भी शेप में आ जाएगा. जानिए ऐसे 4 योगासन जो 40 की उम्र में भी 25 साल वाला एहसास करवाएंगे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.