Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

कांवड़ यात्रा में हॉकी स्टिक, डंडा और त्रिशूल लेकर नहीं चल पाएंगे कांवड़िये, लगा बैन

कांवड़ यात्रा के दौरान हो रही मारपीट की घटनाओं और दुर्घटनाओं के मद्देनजर अब यूपी पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह ने कांवड़ यात्रा को लेकर बने नियमों का सख्ती से पालन करवाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. डाक कांवड़ को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

सहारनपुर, शामली, और मुजफ्फरनगर की ओर से कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों के लाठी-डंडे, त्रिशूल और हॉकी स्टिक लेकर चलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा बिना साइलेंसर की बाइक भी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है. सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह ने रेंज के अधिकारियों से निर्देशों कांवड़ यात्रियों से कड़ाई से पालन कराने को कहा है.

कांवडियों से नियमों का पालन कराएं- DIG

डीआईजी अभिषेक सिंह ने सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के अधिकारियों के साथ-साथ कांवड़ यात्रा संघ से जुड़े लोगों से वीडियो कॉफ्रेंन्स के माध्यम से मीटिंग की. इसमें उन्होंने सभी से डाक कांवड़ ओर पैदल चलने वाले कांवड़ियों के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उन सभी नियमों का पालन कांवड़ यात्रियों से करवाने के लिए कहा.

बिना साइलेंसर की बाइक का न करें उपयोग

अभिषेक सिंह ने कहा कि कोई भी कांवड यात्री यात्रा में हॉकी स्टिक, त्रिशूल, लाठी-डंडे लेकर ना चले. इसके अलावा कुछ डाक कांवड़ यात्री बिना साइलेंसर की बाइक से जाते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो जाती हैं. ऐसे लोग ऐसी बाइक का बिल्कुल प्रयोग ना करें वर्ना उन बाइकों को जब्त भी किया जा सकता है. बड़े वाहनों के जरिए कांवड़ लाने वाले लोग उसका साइज और डीजे की लंबाई-चौड़ाई का ध्यान रखें. गौरतलब है कि इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है. उत्तर प्रदेश में जगह-जगह पर लोग कांवड़ लेकर जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.