उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने 90 हजार रुपए देकर शादी की थी. लेकिन हैरानी की बात ये रही कि दुल्हन तीसरे ही दिन घर के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई. परिजनों ने दुल्हन को ढूंढने की कोशिश की तो गांव के बाहर उसके कपड़े खेत मे पड़े हुए मिले. ड्रोन कैमरा उड़ा कर भी दुल्हन की तलाश गन्ने के खेतों में की गई लेकीन उसका कोई सुराग नही मिला. थक हार कर पीड़ित दूल्हे ने पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है.
मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव का है जहां रहने वाले दयाराम सैनी ने अपने बेटे राहुल की शादी कुछ लोगों के कहने पर कानपुर नगर के रेवना गांव में एक युवती से की थी. गांव के देवकरन और विशन ने युवती के परिजनों से मुलाकात करवाई थी. शादी तहसील में दोनों परिवार वालों की रजामंदी से हुई थी. दुल्हन को विदा कराकर दूल्हा अपने घर ले आया. बड़ी धूमधाम के बीच घर में प्रीतिभोज की तैयारी हो रही थी लेकीन रात को मौका देखकर दुल्हन बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गई.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.