Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

शादी के एक महीने बाद पत्नी ने कर दी ऐसी डिमांड, पति बन गया चेन स्नैचर; 15 दिन में चार बार वारदात; कैसे पकड़ा गया?

राजस्थान के जयपुर के ट्रांसपोर्ट थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को सेठा कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग की चेन स्नैचर ने लुट ली. इसके बाद मामले में पुलिस ने दो दिन के भीतर चोर को हिरासत में ले लिया है. चोर अब तक तीन वारदात को अंजाम दे चुका है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी एक महीने पहले शादी हुई थी और पत्नी आईफोन मांग रही थी. ऐसे में वह पैस की तंगी के चलते चेन लूटने की वारदात करने लगा. उसने यह भी बताया कि वह खुद भी नशे का आदी है और इसलिए लूट कर रहा था.

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अरुण कुमार है. वह जमवारामगढ़ के लाली गांव का रहने वाला है. आरोपी ने पहली बार आदर्श नगर में चेन लूटने की कोशिश की थी, लेकिन वह पकड़ा गया था. लोगों ने इसे मारा-पीटा और आगे से ऐसा ना करने की हिदायत देकर छोड़ दिया था. इस घटना का उसेक उपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. आरोपी ने इस सबसे सबक लेकर अब बुजुर्ग महिलाओं को अपना टारगेट बनाने लगा.

पत्नी की मांग पूरी करने को स्नैचर बना पति

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि उसकी जॉब छुट गई थी. उसके पास पैसे खत्म हो गए थे. इस दौरान उसकी शादी भी हो गई. पत्नि का खर्चा उठाना मुश्किल हो रहा था. वह शॉपिंग के लिए रुपए मांगती थी. इसके पास पैसे की तंगी के चलते वह पैसे नहीं दे पाता था तो उसे शर्मिंदगी महसूस होती थी. इसी बीच पत्नी ने आईफोन मांग लिया, पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए उसने चेन स्नैचिंग करना शुरू कर दिया.

15 दिन मे 4 स्नैचिग वारदात

आरोपी हर चार से पांच दिन में वारदात को अंजाम देता था. बीते 15 दिनों में उसने 4 स्नैचिग की वारदात को अंजाम दिया. उसने 9 जुलाई को पहली बार आदर्श नगर में एक महिला के गले से चेन लूटने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ा गया. इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और हिदायत देकर छोड़ दिया. इसके बाद उसने 14 जुलाई, 19 जुलाई और 23 जुलाई को भी चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया.

सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी गिरफ्तार

23 जुलाई को आरोपी एक महिला के गले से चेन खिचते समय सीसीटीवी मे कैद हो गया. इसमें उसका हुलिया साफ दिख रहा था. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने इस दौरान 100 से भी ज्यादा सीसीटीवी खंगाले और आरोपी को फॉलो किया. वारदात के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के लिए कुछ सामान खरीदा. इसके बाद उसने एक पेट्रोल पंप पर 80 रुपए का पेट्रोल भी भरवाया. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उसके घर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.