लालच के चक्कर में गवाएं पत्नी के गहने, 5 लाख में खरीदी नकली सोने की चेन; इंडियन कॉफी हाउस के मैनेजर को कैसे ठगा
मध्य प्रदेश के माधव नगर थाना क्षेत्र में सोने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के ठगों ने खुदाई के दौरान मिले सोने को बेचने के नाम पर एक मैनेजर को पहले असली सोना चेक कराया और बाद में नकली सोना बेचकर गायब हो गए. मैनेजर को जब इस ठगी का पता चला तो उन्होंने ठगों को कई फोन किए, लेकिन जब उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ तो इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद इन ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया.
दरअसल, इंडियन कॉफी हाउस के मैनेजर मुरली कृष्णा पीवी, जो केरल के कलियम परमवील हाउस के रहने वाले हैं. उनके पास 5 मई को दो लोग पहुंचे थे. उन्होंने अपने आप को उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाला और नाम मनीष और वेणु बताया था. दोनों ने मुरली मैनेजर को बताया था कि वह दोनों मजदूरी का काम करते हैं और उन्हें राजस्थान के कोटा में एक मकान को तोड़ने के दौरान कुछ सोना मिला है, लेकिन पैसे की जरूरत होने की वजह से वह इस सोने को बेचना चाहते हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.