जालंधर : जालंधर के प्रमुख प्रभु श्रीराम चौक पर एक बार फिर तिरंगा लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपको बता दें कि पहले यहां निगम द्वारा 100 फीट ऊंचा झंडा लगाया गया था पर अब 50 फीट ऊंचा झंडा लगाने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में रिपोर्ट चंडीगढ़ भेजी गई है।
गौरतलह है कि कुछ महीने पहले आए तेज आंधी-तूफान में प्रभु श्रीराम चौक पर लगा 100 फीट ऊंचे झंडे का पोल गिर गया था। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। इसके बाद निगम द्वारा इस झंडे की ऊंचाई कम रखने का फैसला कर रहा है ताकि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जा सके। इसके साथ ही बता दें कि जालंधर में बी.आर. अंबेडकर चौक और रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे पहले से लगे हुए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.