Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

रांची: चाय पीते ही बिगड़ी महिला डॉक्टर की तबीयत, ICU में भर्ती… RIMS अस्पताल की कैंटीन सील, लाइसेंस भी रद्द

झारखंड के रांची में स्थित रिम्स अस्पताल में चाय पीते ही गायनी विभाग की पीजी महिला डॉक्टर की हालत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें रिम्स के ही ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती करवाया गया. डॉक्टर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. यह बात जैसे ही अस्पताल में फैली पूरे मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता के देखते हुए जांच के लिये रिम्स अस्पताल के द्वार एक जांच टीम गठित की गई है.

साथ ही स्थानीय बरियातू थाना की पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया. जानकारी मिलते ही बरियातू थाना की पुलिस रिम्स अस्पताल पहुंची और अस्पताल के कैंटीन को सील कर दिया. चाय के सैम्पल इकट्ठा कर, जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर चाय में ऐसा क्या था कि महिला डॉक्टर की तबियत इस कदर बिगड़ी कि उनको आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर इलाज करना पड़ रहा है.

चाय पीते ही बिगड़ी तबियत

जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि गुरुवार की रात गायनी विभाग की पीजी डॉक्टर की रात ड्यूटी थीं. इसी बीच उन्होंने अस्पताल के कैंटीन में चाय पी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. फिलहाल, उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है. डॉक्टर्स की टीम उनकी निगरानी कर रही है.

महिला डॉक्टर ने की थी शिकायत

डॉ. राजीव रंजन ने बताया- महिला डॉक्टर ने जब चाय पीनी शुरू की तो यह शिकायत की गई थी कि उसमें से बदबू आ रही है. बची हुई चाय को पुलिस ने जांच के लिए लैब में भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चाय में आखिर क्या खराबी थी. फिलहाल डॉक्टर की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

कैंटीन संचालक का लाइसेंस रद्द

यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर अंसारी ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए कैंटीन संचालक का लाइसेंस रद्द करते हुए कैंटीन सील करवा दी है. साथ ही मामले की जांच का आदेश जारी किया गया है. मामले में डॉ. अंसारी ने स्पष्ट कहा है कि ‘दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा’.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.