Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

फेयर से डस्की तक….स्किन टोन के हिसाब से कैसे चुनें सही फाउंडेशन, ये टिप्स आयेंगे काम

 मेकअप न सिर्फ चेहरे के फीचर्स को डिफाइन करता है. बल्कि खूबसूरती को और बढ़ा देता है. परफेक्ट मेकअप के लिए सबसे जरूरी होता है फाउंडेशन. ये चेहरे के दाग-धब्बे को छिपाने का काम करता है और चेहरे को एक क्लीन लुक देता है. फाउंडेशन सही नहीं हो तो पूरा मेकअप ही खराब है. एक परफेक्ट बेस के लिए सही शेड का फाउंडेशन होना बेहद जरूरी है. लेकिन अक्सर महिलाएं फाउंडेशन खरीदते समय अपने चेहरे से लाइट या डार्क शेड का फाउंडेशन खरीद लेती हैं. इससे या तो उनका चेहरा बहुत ज्यादा सफेद दिखता है या फिर काला.

कुछ महिलाओं का अक्सर ये सवाल रहता है कि आखिर सही शेड के फाउंडेशन का चुनाव कैसे करें. अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे , जिसकी मदद से आप फाउंडेशन खरीदते समय अपने लिए सही शेड चुन सकेंगी. ये आपके मेकअप को परफेक्ट बनाएंगा और फ्लॉलेस बेस देगा.

अंडरटोन पहचानें

सही फाउंडेशन चुनने के लिए सबसे पहले आपको अपनी अंडरटोन पहचाननी है. अंडरटोन की तरह की होती है Warm, cool और Neutral. इससे जानने के लिए आपको अपनी कलाई की नसों को नेचुरल लाइट में देखना है. अगर नसों का कलर हरा है तो आप वॉर्म टोन हैं. अगर नसों का कलर बैंगनी या नीला है तो कूल अंडरटोन है. वहीं अगर नसों का कलर दोनों तरह का है तो आपका टोन न्यूट्ल है.

स्किनटाइप के हिसाब से चुने फाउंडेशन

सही फाउंडेशन शेड के लिए स्किनटाइप का पता होना भी बहुत जरूरी है. जैसे आपकी स्किन ऑयली है, ड्राई है या फिर कॉम्बिनेशन. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो सुपर स्टे वाला फाउंडेशन चुनें. वहीं, अगर आपकी स्किन ड्राई है तो Dewy या सैटिन फिनिश वाला फाउंडेशन सेलेक्ट करें और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए आप किसी भी तरह का फाउंडेशन चुन सकती हैं.

कैसे चुनें सही शेड?

फाउंडेशन का सही शेड चुनने के लिए आप थोड़ा सा फाउंडेशन लें और उससे अपनी जॉलाइन पर लगाएं. इसके बाद इसे हल्के हाथों से रब करें. अगर ये आपकी स्किन में अच्छे से मैच होता है तो ये सही शेड है. वहीं अंडरटोन के हिसाब से फाउंडेशन चुनने के लिए आप अपनी कलाई पर फाउंडेशन लगाएं और उसे ब्लेंड करें. फाउंडेशन नसों के कलर से मेल खाता है तो आपका शेड सही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.