Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

मां-बेटे के घर पर चला पीला पंजा, पत्नी पर भी गिर गई गाज, लोगों ने बांटे लड्डू

तरनतारन: पंजाब सरकार द्वारा ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत, जहां पिछले दिनों पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जनों नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्ति को ध्वस्त किया है। इसी कड़ी के तहत, तरनतारन जिले के कस्बा चोला साहिब में जेल में बंद नशा तस्कर मां-बेटे के लाखों रुपये के मकान को पुलिस ने पीले पंजों से ध्वस्त कर दिया।

जिले के एसएसपी दीपक पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत जिले में पहले भी कई नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है। आज, बुधवार को कस्बा चोला साहिब निवासी सुखचैन सिंह उर्फ ​​सोनू और धर्म कौर नामक मां-बेटे के खिलाफ लाखों रुपये के रिहायशी मकान को ध्वस्त किया गया, जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि यह मां-बेटे की अवैध संपत्ति थी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं। उन्होंने बताया कि सुखचैन सिंह की पत्नी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.