Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

गुजरात में गुमनाम पार्टियों को 4300 करोड़ का चंदा… चुनाव आयोग पर फिर फायर हुए राहुल गांधी

देश में समय-समय पर राजनीतिक दलों की तरफ से लिए गए चंदे पर बवाल देखने को मिलता रहा है. कभी लेने वाले राजनीतिक दल कटघरे में खड़े होते तो कई बार चंदा देने वालों को लेकर सवाल किए जाते हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि गुजरात 10 गुमनाम दलों को 5 साल में 4300 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. अब इसको लेकर राहुल गांधी ने तंज कसा है.

दैनिक भास्कर के खुलासे के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा ” गुजरात में कुछ ऐसी गुमनाम पार्टियां हैं जिनका नाम किसी ने नहीं सुना – लेकिन 4300 करोड़ का चंदा मिला है. इन पार्टियों ने बहुत ही कम मौकों पर चुनाव लड़ा है, या उन पर खर्च किया है.

उन्होंने आगे कहा कि ये हजारों करोड़ आए कहां से? चला कौन रहा है इन्हें? और पैसा गया कहां? क्या चुनाव आयोग जांच करेगा – या फिर यहां भी पहले एफिडेविट मांगेगा? या फिर कानून ही बदल देगा, ताकि ये डेटा भी छुपाया जा सके?

चुनाव आयोग के पाले में डाली राहुल ने गेंद

राहुल गांधी पिछले 2 महीनों से चुनाव आयोग पर खासे नाराज चल रहे हैं. समय-समय पर वे आयोग के खिलाफ बयान देते रहते हैं. इसके साथ ही आरोप भी लगाते हैं कि देश में चुनाव आयोग इस समय बीजेपी के लिए काम कर रहा है. गुजरात के चंदे मामले में भी राहुल गांधी ने अब चुनाव आयोग के पाले में गेंद डालते हुए सवाल खड़े किए हैं और सवाल किया कि क्या अब चुनाव आयोग इस मामले पर कोई कार्रवाई करेगा?

चुनाव आयोग पर लगा चुके वोट चोरी का आरोप?

राहुल गांधी इस समय वोट चोरी और एसआईआर के विरोध में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए थे. जिसमें उन्होंने कहा था कि आयोग बीजेपी के लिए चुनाव जिताने का काम कर रहा है.

सभी चुनावों को मिलाकर मिले 50 हजार वोट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन 10 राजनीतिक दलों को 23 लोगों ने चंदा दिया है. चंदा लेने वाले राजनीतिक दलों ने लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में अपने-अपने प्रत्याशी उतारे थे. इन्हें पूरे चुनावों में कुल मिलाकर 54,069 वोट मिले हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.