Local & National News in Hindi

16 लाख देखकर भी नहीं डोला मन! महिला का गिरा सोने-कैश से भरा बैग, ऑटोवाले ने पीछाकर लौटाया

10

तेलंगाना में एक महिला का बैग सड़क पर गिर गया था. बैग में सोने, नकदी और पहचान पत्र थे. एक ऑटो रिक्शा चालक ने महिला का बैग उस तक सुरक्षित पहुंचा दिया. ये घटना राज्य के निर्मल जिले की है. तेलंगाना के निर्मल जिले में एक ऑटो चालक ईमानदारी की मिसाल बन गया है. ऑटो चालक ने सड़क पर मिले 16 लाख रुपये के सोने, नकदी और पहचान पत्रों से भरे बैग को उसकी मालकिन तक सुरक्षित पहुंचा दिया.

इसके बाद ऑटो चालक की सबने तारीफ की. तेलंगाना के काडेम इलाके की रहने वाली सुजाता निर्मल में स्वास्थ्य सहायक के पद पर कार्यरत हैं. शनिवार शाम को, वह अपने बेटे के साथ खानपुर की ओर बाइक से जा रही थीं. इस दौरान, उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए खरीदे गए 16 तोले सोने के गहने, कुछ नकदी और पहचान के दस्तावेजों से भरा बैग बाइक में बांध दिया. हालांकि, उन्हें बैग का ध्यान नहीं रहा.

महिला यात्री बैग देखा, ऑटो चालक ने उठाया

बैग कोंडापुर बाईपास पर गिर गया. उसी समय, राचापुर गांव का ऑटो चालक साईकुमार जब यात्रियों को लेकर निर्मल से कनकपुर की ओर जा रहा था, तो वड्याल गांव की एक महिला यात्री सौजन्या ने सड़क पर पड़ा एक बैग देखा. इसके बाद सौजन्या ने ऑटो चालक साईकुमार को इस बारे में बताया. फिर साईकुमार ने तुरंत बैग उठाया और घर ले गया.

गांव वालों ने ऑटो चालक की ईमानदारी को सराहा

बाद में, सोशल मीडिया पर सोना गायब होने का संदेश देखकर सौजन्या ने अपने पति के जरिए साईकुमार को सूचना दी. रविवार को ऑटो चालक साईकुमार ने महिला से संपर्क किया. फिर साईकुमार ने सोना, नकदी और दस्तावेज भरा बैग उसकी मालकिन सुजाता तक पहुंचा दिया. गांव वालों ने ऑटो चालक साईकुमार की ईमानदारी की सराहना करते हुए उसे सम्मानित किया और बधाई दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.