देशभर में इस समय भारी बारिश से आफत मची हुई है. पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं. इन राज्यों के कई जिले तो ऐसे हैं, जो पूरी तरफ से जलमग्न हो चुके हैं. भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. यमुना नदी ने भी रौद्र रूप लिया हुआ है, जिसके चलते पूरे वृंदावन के कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है. यहां तक की वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर, जहां गाड़ियां चलती थीं. वहां अब नाव चल रही हैं.
पिछले 8 दिन से लगातार यमुना ने हाहाकार मचाया हुआ है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में प्रेमानंद महाराज भी नाव में बैठकर यमुना की बाढ़ को देखने के लिए निकल पड़े और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए. प्रेमानंद महाराज ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी. वह सोमवार की शाम को अपने आश्रम श्री हित राधा के लिए कुंज से निकले और नाव में सवार होकर वृंदावन में आई बाढ़ का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ उनके शिष्य भी मौजूद रहे. उन्होंने वृंदावन के कई इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने शिष्यों के साथ नाव में बैठकर यमुना का जायजा लेते नजर आ रहे हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.