Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

PM मोदी अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम के प्रतीक… CM पुष्कर सिंह धामी ने साझा किया संस्मरण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक संस्मरण साझा किया है. मुख्यमंत्री ने लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यशैली को करीब से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. हर मुलाकात से उन्हें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का नया पाठ सीखने को मिलता है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संस्मरण में वाराणसी का एक प्रसंग साझा किया. तब भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक देर रात 1 बजे समाप्त हुई थी. सभी थके हुए थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा अभी एक जरूरी काम बाकी है.

जनता को परेशानी न हो, इसलिए रात को विकास कार्यों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी नेआगे बताया कि पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में दिन में निरीक्षण से जनता को असुविधा नहीं देना चाहते, इसलिए रात में ही विकास कार्यों का निरीक्षण करते हैं.

मुख्यमंत्री धामी ने लिखा कि प्रधानमंत्री रात भर सड़कों पर परियोजनाओं का जायजा लेते रहे और सुबह 9 बजे बैठक में पहले की तरह ऊर्जा और एकाग्रता के साथ उपस्थित हुए. इस अनुशासन और समर्पण ने सभी के हृदय पर गहरी छाप छोड़ी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन उदाहरण है कि सच्चा नेतृत्व उपदेश देने में नहीं, बल्कि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करने में है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.