Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

द्रविड़ के बेटे का धमाका: 48 चौके-छक्के, 459 रन बनाकर जीता ‘लगातार दूसरा’ अवॉर्ड

राहुल द्रविड़ और उनकी बल्लेबाजी के हुनर को कौन नहीं जानता. लेकिन, अब उनका बेटा भी कुछ कम नहीं है. हम यहां द्रविड़ के दोनों बेटों में से छोटे वाले अनवय की बात कर रहे हैं, जिन्हें 5 अक्टूबर को हुए KSCA के एनुअल अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया. अनवय द्रविड़ को ये सम्मान क्रिकेट के मैदान पर किए उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत मिला है. उन्हें अंडर 16 विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी ने कर्नाटक की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए एनुअल अवॉर्ड समारोह में KSCA की ओर से सम्मानित किया गया है. ये लगातार दूसरी बार है जब KSCA ने अनवय के प्रदर्शन को सराहा है.

48 छक्के-चौके, 459 रन, 91.80 का औसत

अनवय द्रविड़ को KSCA ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया क्योंकि उन्होंने 48 छक्के-चौके के साथ 459 रन जड़े हैं. अन्वय ने ये रन किसी एक मैच या इनिंग में नहीं बल्कि 91.80 की औसत से 6 मैचों की 8 पारियों में 2 शतक के साथ बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 46 चौके और 2 छक्के लगाए. अनवय द्रविड़ कर्नाटक के लिए अंडर 16 विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. यही नहीं टूर्नामेंट में वो सबसे बेहतरीन औसत वाले बल्लेबाज भी हैं.

मयंक अग्रवाल को भी मिला अवॉर्ड

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सालाना अवॉर्ड समारोह में सम्मानित होने वाले अनवय द्रविड़ इकलौते नहीं रहे. राहुल द्रविड़ के बेटे के अलावा मयंक अग्रवाल और आर. स्मरण को भी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया.

मयंक अग्रवाल को अवॉर्ड विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मिला है. उन्होंने 93 की औसत से 651 रन बनाए हैं. वहीं युवा खिलाड़ी आर. स्मरण को रणजी ट्रॉफी में किए उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. बाएं हाथ के बल्लेबाज स्मरण ने रणजी में 64.50 की औसत से 516 रन 2 शतक के साथ बनाए है.

KSCA अवॉर्ड समारोह में कर्नाटक के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल श्रीजीत को भी सम्मानित किया गया. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वाधिक 213 रन बनाने ते लिए अवॉर्ड मिला.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.