Local & National News in Hindi

कफ सिरप त्रासदी: एसआईटी ने कंपनी मालिक को परासिया थाने लाया, आज कोर्ट में पेशी

4

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में 23 बच्चों की मौत जिम्मेदार ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सीरप बनाने वाली तमिलनाडु की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल के संचालक जी. रंगनाथन एसआईटी चेन्नई से फ्लाइट द्वारा नागपुर लेकर पहुंची। इसके बाद उसे नागपुर से छिंदवाड़ा लाया गया। टीम उसे लेकर परासिया थाने पहुंची है, दोपहर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मप्र एसआईटी ने बुधवार देर रात उसे चेन्नई से गिरफ्तार किया था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर छिंदवाड़ा लाया जा रहा है। यहां परासिया थाने में उसके विरुद्ध पांच अक्टूबर को एफआइआर दर्ज की गई है। रंगनाथन के बंद मोबाइल की आखिरी लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से ट्रेस की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.