वर्दी पर लगा दाग: भोपाल में दो सिपाहियों ने DSP के साले को पीट-पीटकर मारा, परिजन बोले- CBI जांच से ही मिलेगा न्याय
राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश के पुलिस सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मामला बालाघाट में पदस्थ डीएसपी केतन अडलक के साले 22 वर्षीय उदित गायकी की मौत से जुड़ा है. शुक्रवार की रात हुई इस घटना में दो पुलिस कॉन्स्टेबलों ने उदित को पीट-पीटकर घायल कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.