Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

‘कॉर्पोरेट हिंदुत्व’ पर सियासत! शनिवार वाडा में शुद्धिकरण पर सचिन सावंत का पलटवार, मेधा कुलकर्णी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप

महाराष्ट्र में ऐतिहासिक शनिवार वाडा में कुछ युवतियों के नमाज पढ़ने का मामला गरमाया हुआ है. इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें तीन युवतियों को नमाज पढ़ते देखा जा सकता है. इसे लेकर बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी और कुछ संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करने वालों ने उस स्थान का शुद्धिकरण भी किया जहां नमाज अदा की गई थी. अब इस मामले में सियासत हावी है. महाराष्ट्र कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने प्रतिक्रिया दी है और मेधा कुलकर्णी पर हमला बोला है.

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, मई में ही 29 युवकों ने शनिवार वाडा की सफाई की थी. उस दौरान वहां शराब की बोतलें और कई अवैध चीजें मिली थीं. उस समय मेधा कुलकर्णी को शनिवार वाडा में गोमूत्र छिड़कने की जरूरत महसूस नहीं हुई थी. बीजेपी इतनी दंभी है कि नफरत और तिरस्कार फैलाने के लिए धर्म का इस्तेमाल करेगी, लेकिन जब उसी धर्म से व्यापार करने की बात आती है तो बिना झिझक पीछे नहीं हटती.

महाराष्ट्र बीजेपी ने जवाब देने से कन्नी काट ली

उन्होंने आगे कहा, मुंबई में सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन का नाम “लोम्बार्ड सिद्धिविनायक”, महालक्ष्मी मेट्रो स्टेशन का नाम “एचडीएफसी लाइफ महालक्ष्मी” और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन का नाम “कोटक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस” इन्हीं लोगों ने रखा. जब हमने इस कॉरपोरेट हिंदुत्व का जवाब मांगा तो महाराष्ट्र बीजेपी ने जवाब देने से कन्नी काट ली.

बता दें कि शनिवार वाडा संरक्षित स्मारक है. यहां पढ़ी गई नमाज मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है.महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, शनिवार वाडा हिंदू शौर्य का प्रतीक है. ये समुदाय के दिल के करीब है. अगर हिंदू, हाजी अली दरगाह पर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे तो क्या मुसलमानों को एतराज नहीं होगा? नमाज सिर्फ निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जानी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.