Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

दहशत: गाँव में घुसा मगरमच्छ! भिंड जिले के गांव में हड़कंप, वन विभाग की टीम ने 40 मिनट में किया रेस्क्यू

भिंड। भिंड जिले के अटेर क्षेत्र के ग्राम खिपौना में बुधवार-गुरुवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब रात 1:50 बजे एक मगरमच्छ गांव की बस्ती में घुस आया। अचानक एक घर के पास मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीण रामलखन सिंह परिहार ने बताया कि रात करीब 1:50 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाजें आ रही थीं। जब बाहर निकले तो देखा कि एक बड़ा मगरमच्छ खपरैल के पास बैठा दिखा।

ग्रामीणों ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 वाहन मौके पर पहुंचा और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अटेर थाना प्रभारी रामनरेश यादव को सूचित किया गया। थाना प्रभारी ने वन विभाग को जानकारी दी और टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

करीब रात 2 बजे वन विभाग की टीम अटेर से घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीम में डिप्टी रेंजर बालवीर चौरसिया, जयकरण सिंह परिहार, जग्गू परिहार और भगीरथ शामिल थे। टीम ने लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

करीब 3:30 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से चंबल नदी में छोड़ा गया। गांव में मगरमच्छ के घुसने की यह पहली घटना बताई जा रही है। वन विभाग के अनुसार, नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ गलती से बस्ती की ओर भटक आया होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.