Local & National News in Hindi

नक्सलगढ़ में पहली बार गृहमंत्री : नंबी जलप्रपात के लिए सड़क का भूमिपूजन, जवानों का बढ़ाया हौसला

4

बीजापुर : बीजापुर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल नंबी धारा क्षेत्र में गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे. इस दौरान डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नंबी धारा चौक से नंबी जलप्रपात तक 2.69 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. इस सड़क के बनने से पर्यटकों को नंबी जलप्रपात तक आने में सुगमता होगी. साथ ही साथ क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

सामुदायिक भवन की भी दी स्वीकृति : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नंबी गांव में 20 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है. इससे ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए स्थायी भवन की सुविधा मिल सकेगी. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शासन की योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, धान खरीदी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. साथ ही साथ अधिकारियों को युवाओं को सीएससी सेंटर संचालन के लिए प्रशिक्षण दिलाने और किसानों के विशेष शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए. डिप्टी सीएम ने ग्रामीणों की मांग अनुरूप नंबी गांव में 20 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी.

विदेश से भी पहुंचे पर्यटक : इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया. उपमुख्यमंत्री ने नंबी धारा पर्यटन समिति के कार्यों की भी सराहना की. समिति अध्यक्ष गजेन्द्र ने बताया कि समिति का गठन जुलाई 2025 में किया गया था, जिसमें 24 स्थानीय युवा पर्यटकों के लिए टूरिस्ट गाइड के रूप में कार्य कर रहे हैं.पिछले चार महीनों में 20 हजार से अधिक पर्यटक नंबी धारा पहुंचे हैं, जिनमें जर्मनी सहित हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और अन्य राज्यों के पर्यटक भी शामिल हैं.अब तक समिति को चार लाख रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है, जिससे स्थानीय युवाओं को आजीविका का नया साधन मिला है.

सीआरपीएफ बटालियन पहुंचकर जवानों से की मुलाकात : कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन कैंप नंबी धारा पहुंचकर जवानों से भेंट की और उनके मनोबल की सराहना की. डिप्टी सीएम ने जवानों के साथ बात कर उनके मनोबल को बढ़ाया. अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी भी ली.

राज्य में स्थायी शांति स्थापना एवं विकास के लिए सुरक्षा बलों के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. हमारे जवानों ने ना केवल नक्सल हिंसा रोकने में उल्लेखनीय कार्य किया है बल्कि लोगों में शासन- प्रशासन के प्रति विश्वास जगाने का भी काम कर रहे हैं. जिससे क्षेत्र में स्थाई शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बनी संवेदनशील पुनर्वास नीति से अब भटके युवा मुख्यधारा में लौट रहे हैं जिसमें हमारे सशस्त्र बलों का योगदान भी सराहनीय है- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी जनपद पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम, घासी राम नाग, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डीएफओ रंगानाथन रामकृष्णन वाय, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.