Local & National News in Hindi

पंजाब के Students के लिए अहम खबर, लिया गया बड़ा फैसला

12

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राज्य के जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन राज्य-स्तरीय बैठक की, जिसमें 26 नवंबर 2025 को छात्रों के लिए पंजाब विधानसभा में मॉक सेशन (अभ्यास सत्र) आयोजित करने की संभावना पर चर्चा की गई।

स्पीकर संधवां ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उदाहरणीय सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदला जा रहा है, शिक्षकों की खाली पदों को भरा जा रहा है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र की जानकारी देने के लिए भी अहम कदम उठा रही है। इसके तहत छात्रों को राजनीतिक प्रणाली के कामकाज, कानून निर्माण और बजट प्रक्रिया के बारे में समझ देने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र से एक छात्र का चयन किया जाएगा और पंजाब विधानसभा में एक मॉक सेशन आयोजित किया जाएगा।

इस मॉक सेशन में सरकारी स्कूलों के चुने हुए विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। स्पीकर ने कहा कि अगर छात्रों को राजनीति की सही जानकारी होगी, तो वे न केवल आगे बढ़ सकेंगे बल्कि सही प्रतिनिधि चुनने की क्षमता भी विकसित कर पाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक लगभग 2400 से 2500 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पंजाब विधानसभा का दौरा कर चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.