Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

उदयपुर में दर्दनाक हादसा! एनिकट पर नहाते समय 4 मासूम बच्चे डूबे, पूरे इलाके में मातम

राजस्थान के उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में शनिवार को एक एनिकट (छोटे बांध) में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई. सभी बच्चे 12 से 15 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पुलिस और प्रशासन अधिकारी अमले के साथ पहुंचे. हालांकि तब तक ग्रामीणों ने बच्चों के शव बाहर निकाल लिए और परिजनों को सौंप दिए. वहीं एनिकट के किनारे पर 5 बच्चों के कपड़े मिले हैं जिसकी वजह से पांचवें बच्चे की तलाश की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना डबोक थाना क्षेत्र के भमरासिया घाटी काकरनाडा, लक्ष्मणपुरा पावर हाउस के पास की है. मृतक बच्चे कालबेलिया समाज से थे और जोगी बस्ती के रहने वाले थे. चारों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बच्चे नहाने के लिए एनिकट में गए थे, लेकिन पानी गहरा होने की वजह से वे बाहर नहीं निकल पाए और डूब गए.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की. थोड़ी देर बाद राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. तब तक ग्रामीणों ने सभी शवों को बाहर निकाल लिया था और पुलिस को सूचना दे दी गई थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एक और बच्चे की तलाश

मौके पर जब जांच की गई तो वहां पांच जोड़ी कपड़े मिले. इससे शक हुआ कि शायद एक और बच्चा पानी में हो सकता है. इस संभावना को ध्यान में रखते हुए नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम जिनमें विजय नकवाल, विपुल चौधरी, दिनेश गमेती, सचिन कंडारा, प्रकाश राठौड़, जगदीश कुमावत और वाहन चालक कैलाश मेनारिया शामिल थे, ने सर्च ऑपरेशन चलाया. हालांकि देर शाम तक कोई और शव नहीं मिला.

इलाके में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है. गांव के लोग और परिजन गहरे सदमे में हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृत बच्चों के परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.