Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

स्कूल के पहले दिन अमिताभ बच्चन के साथ क्या हुआ था? इस चीज को लेकर डरे थे बिग बी

0

अमिताभ बच्चन की फिल्मों, अभिनय, अफेयर आदि के बारे में तो आपने आज तक कई किस्से सुने होंगे, हालांकि आज हम आपको दिग्गज अभिनेता के बचपन के एक ऐसे किस्से के बारे में बता रहे हैं जो अभिनेता के कम ही फैंस को पता होगा. ये किस्सा उस दिन का है जब नन्हें अमिताभ बच्चन ने पहली बार स्कूल जाने के लिए अपने कदम घर से बाहर निकले थे. हालांकि तब बिग बी किसी बात को लेकर डरे हुए भी थे.

जो किस्सा हम आपको बता रहे हैं उसका जिक्र अमिताभ बच्चन के पिता और हिंदी के लोकप्रिय कवि हरिवंश राय बच्चन ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया था. हरिवंश राय बच्चन ने अपने बेटे के बचपन से जुड़े कई किस्से बताए थे. तो चलिए आज बिग बी के पहली बार स्कूल जाने वाले किस्से पर नजर डालते हैं.

स्कूल के पहले दिन अमिताभ के साथ क्या हुआ था?

अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज में हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर हुआ था. बिग बी के पिता ने अपनी आत्मकथा में लिखा था कि पहले दिन स्कूल जाने पर अमिताभ बेहद उत्साहित थे, लेकिन वो डर में भी थे, जिसे हरिवंश राय बच्चन ने समझ लिया था.

हरिवंश राय बच्चन ने लिखा कि अमिताभ स्कूल के पहले दिन घर से निकलते वक्त दरवाजे पर रुक गए और पीछे मुड़कर देखने लगे. उन्होंने आगे बताया था कि उनके नन्हें बेटे के अंदर एक जिज्ञासा के साथ-साथ डर भी था. डर इस वजह से था कि वो पहली बार घर से बाहर की दुनिया देखने के लिए जा रहे थे.

पिता से कैसा रहा अमिताभ का रिश्ता?

अमिताभ बच्चन का अपनी मां तेजी बच्चन और पिता हरिवंश राय बच्चन दोनों से ही बहुत मजबूत और गहरा रिश्ता था. बिग बी अपने पिता का बेहद आदर करते हैं. अक्सर ही वो पिता की लिखी कविताओं की पंक्तियों को भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते हैं. बिग बी के पिता अब इस दुनिया में नहीं है. हरिवंश राय बच्चन का 95 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.