Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

दहशतगर्द का चेहरा! दिल्ली में ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर की पहली तस्वीर सामने आई, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

दिल्ली के लाल किले के पास धमाका करने वाले आतंकी उमर की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. इसी ने बीते दिन शाम को ब्लास्ट किया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. इसके साथ ही 24 लोग घायल हुए थे. मंगलवार को ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद I-20 कार पार्किंग से निकलती दिख रही है. इसमें डॉ. मोहम्मद उमर के होने का शक है.

पुलिस ने इस धमाके को लेकर कहा कि उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है. पिछले कई दिनों से पुलिस की छापेमारी जारी है कि इसी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ तक अभियान चलाकर 2900kg विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) जब्त किया है.

दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि डॉ. उमर पार्किंग में खड़ी i20 कार में 3 घंटे तक बैठा रहा था. वह एक मिनट के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला था. ऐसा कहा जा रहा है कि इसी कार में से वह पूरे हमलों को कैसे करना है कब करना है और कहां करना है जैसे निर्देश का इंतजार कर रहा था.

पुलिस ने किया केस दर्ज

ब्लास्ट मामले में पुलिस की तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है. UAPA के तहत FIR दर्ज की है. सुरक्षा एजेंसियां ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है. जल्द ही पूरे मामले की शुरुआती रिपोर्ट सबके सामने आ सकती है. इसके बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा.

CCTV फुटेज में दिखा था उमर

लाल किले के पास हुए धमाके से कुछ ही देर पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक I-20 कार को किसी पार्किंग से गुजरते देखा जा सकता है. कार के अंदर काला मास्क पहने एक शख्स बैठा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.