Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

रातोंरात पलटा बाजार का रुख! इन 7 बड़े कारणों से आएगी शेयर बाजार में ‘पैसों की सुनामी’, निवेशकों के लिए गोल्डन चांस

ग्लोबल शेयर बाजारों में तेजी के बाद, भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ ओपन हो सकता है. एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि सरकारी शटडाउन जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद में अमेरिकी शेयर बाजार में रात भर तेजी रही. सोमवार को, चुनिंदा प्रमुख सूचकांक शेयरों में खरीदारी के बीच, भारतीय शेयर बाजारतीन दिनों से चली आ रही गिरावट का दौर खत्म हुआ और सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखा गया. सेंसेक्स 319 अंक बढ़कर 83,535 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 82 अंक बढ़कर 25,574 पर बंद हुआ.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिसर्च हेड, वेल्थ मैनेजमेंट, सिद्धार्थ खेमका ने मिंट की रिपोर्ट में कहा कि हमें उम्मीद है कि ग्लोबल इंडीकेटर्स के अनुसार बाजार सीमित दायरे में रहेंगे, जबकि उम्मीद से बेहतर कॉर्पोरेट आय और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में किसी भी प्रगति को लेकर आशावाद तेजी को सहारा दे सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर ऐसे वो कौन से 7 कारण हैं, जिसकी वजह से शेयर बाजार में पैसों की सुनामी आ सकती है.

एशियाई बाजार में तेजी

वॉल स्ट्रीट पर रात भर की बढ़त के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी दर्ज की गई. जापान के निक्केई 225 में 1.06 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.52 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 2.72 फीसदी और कोस्डैक में 1.38 फीसदी की तेजी आई. हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स में थोड़ी गिरावट देखी गई.

गिफ्ट निफ्टी में इजाफा

गिफ्ट निफ्टी 25,709 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 15 अंकों का प्रीमियम है, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए एक सपाट से पॉजिटिव शुरुआत का संकेत देता है.

वॉल स्ट्रीट हुआ गुलजार

रिकॉर्ड सरकारी शटडाउन को समाप्त करने की प्रगति के बाद एआई से जुड़े दिग्गज शेयरों में बड़ी बढ़त के कारण सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी से बढ़त दर्ज की गई. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.81 फीसदी बढ़कर 47,368.63 पर पहुँच गया, जबकि एसएंडपी 500 1.54 फीसदी बढ़कर 6,832.43 पर बंद हुआ. नैस्डैक 2.27 फीसदी बढ़कर 23,527.17 पर बंद हुआ, जो 27 मई के बाद से इसकी सबसे बड़ी एकदिवसीय प्रतिशत वृद्धि है.

एनवीडिया के शेयर मूल्य में 5.8 फीसदी, पैलंटिर के शेयरों में 8.8 फीसदी, एएमडी के शेयरों में 4.47 फीसदी, अमेज़न के शेयरों में 1.63 फीसदी और माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 1.85 फीसदी की वृद्धि हुई. टेस्ला के शेयर मूल्य में 3.7 फीसदी, यूनाइटेड एयरलाइंस के शेयरों में 1.3 फीसदी और अमेरिकन एयरलाइंस के शेयरों में 2.5 फीसदी की गिरावट आई. मेट्सेरा के शेयरों में 14.8 फीसदी और एली लिली के शेयरों में 4.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह किसी समय भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ दर कम करेंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका नई दिल्ली के साथ एक व्यापार समझौते के “काफी करीब” पहुंच रहा है. ट्रंप ने कहा कि हम एक उचित समझौता कर रहे हैं. उन्होंने भविष्यवाणी की कि दोनों देश “एक ऐसे समझौते के काफी करीब हैं जो सभी के लिए अच्छा है. जिसका असर देश के शेयर बाजार में देखने को मिल सकता है.

अमेरिकी फेड गवर्नर ने जगाई उम्मीद

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर स्टीफन मिरान ने कहा कि उम्मीद से बेहतर महंगाई के आंकड़े और जॉब मार्केट में लगातार कमजोरी के संकेत दिसंबर में लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की ओर इशारा करते हैं. मिरान ने सीएनबीसी के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अगले महीने ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती देखने को मिल सकती है. उन्होंने आगे कहा कि “कम से कम,” केंद्रीय बैंक को दरों में एक चौथाई फीसदी की और कमी करनी चाहिए.

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.19 फीसदी गिरकर 63.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड वायदा 0.23 फीसदी गिरकर 60.01 डॉलर पर आ गया. जोकि देश में शेयर बाजार और करेंसी मार्केट दोनों के लिए फायदा का सौदा साबित हो सकता है.

सोने की कीमतें

दिसंबर में फेड द्वारा ब्याज दरों में एक और कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण सोने की कीमतें लगभग तीन हफ्ते के हाई पर पहुंच गईं, जिससे सुरक्षित निवेश वाली इस संपत्ति की मांग बढ़ गई. हाजिर सोने की कीमत 0.4 फीसदी बढ़कर 4,131.83 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो 24 अक्टूबर के बाद का उच्चतम स्तर है. दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 4,138.70 डॉलर प्रति औंस हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.