जिसने छीनी 13 जिंदगियां, IED से ध्वस्त हुआ उसका आशियाना! आतंकी डॉ. उमर के घर का ब्लास्ट के बाद का खौफनाक वीडियो
दिल्ली धमाके के बाद से ही पूरा देश दहशत में है. अब इस केस में विस्फोटक से लदी i20 कार चलाने वाले मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी के पुलवामा जिले स्थित मकान को सुरक्षा बलों ने बम से उड़ा दिया है. यह कार्रवाई देर रात की गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जहां पहले एक आशियाना था, अब उसे IED ब्लास्ट से उड़ा दिया गया है. यह आशियाना उसी उमर का था, जिसने ब्लास्ट वाली कार चलाई थी. इस दर्दनाक हादसे में 13 मासूम लोगों की मौत हो गई थी.
डॉ. उमर नबी उस हुंडई i20 कार को चला रहा था, जिसमें विस्फोटक लदे थे. विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए डीएनए नमूने डॉ. उमर की मां के नमूनों से मेल खाने के बाद उसकी पहचान की पुष्टि हुई थी.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.