कैसा था वो पांचजन्य शंख? जिसके शंखनाद से कौरव थर्रा उठते थे, और $18$ दिन तक कुरुक्षेत्र कांपा! जानें श्रीकृष्ण के शंख का रहस्य
भगवान श्रीकृष्ण के शंख पांचजन्य की एक बार फिर चर्चा हो रही है. ये चर्चा इस वजह से है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जा रहे हैं, जहां कृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नवनिर्मित ‘पांचजन्य’ का उद्घाटन किया जाएगा. ये वह शंख है, जिसके शंखनाद की आवाज कई किलोमीटर दूर तक जाती थी और कौरव थर्रा उठते थे व करुक्षेत्र भी कांप उठता था.
कथा के मुताबिक, भगवान श्रीकृष्ण ने गुरु सांदीपनि से शिक्षा हासिल की थी. शिक्षा पूरी होने के बाद गुरु सांदीपनि ने दक्षिणा में अपने पुत्र को मांग लिया. दरअसल, उनका पुत्र समुद्र में डूब गया, जिसे शंखासुर नामक राक्षस ने निगल लिया था. श्रीकृष्ण ने गुरु को वचन दिया कि वे उनका पुत्र लौटाएंगे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.